फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात चुनाव: BJP की दूसरी लिस्ट में कई विधायकों के टिकट पर चली कैंची

Sun, 19 Nov 2017 12:23 PM IST
संजय मिश्र, अमर उजाला
विज्ञापन
पीएम मोदी और अमित शाह
विज्ञापन
गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की अपनी दूसरी लिस्ट जारी करते हुए भाजपा ने वर्तमान विधायकों के टिकट पर कैंची चलानी शुरू कर दी है। चोटीला सीट से प्रदेश सरकार के मंत्री श्यामजी चौहान तक का टिकट काट दिया गया है। चौहान के अलावा 8 अन्य विधायकों के भी टिकट काटे गए हैं। इसमें उपमुख्यमंत्री नीतिन पटेल के बेहद खास माने-जाने वाले डभोई के विधायक बाल कृष्ण पटेल का नाम भी शामिल है।
विज्ञापन


बाल कृष्ण पटेल की जगह पार्टी ने डभोई सीट से शैलेश भाई मेहता को उम्मीदवार बनाया गया है। दूसरी लिस्ट में बड़े चेहरे के रूप में वटवा से प्रदीप जडेजा को उम्मीदवार बनाया गया है। जडेजा प्रदेश सरकार में बड़े मंत्री हैं। उनके अलावा प्रदेश के बड़े नेता के रूप में पहचान रखने वाले जगदीश भाई पंचाल को निकोल से उम्मीदवार बनाया गया है। 

दूसरी लिस्ट में मंत्री समेत 9 विधायकों का टिकट कटा  

उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी करते हुए भाजपा ने मंत्री समेत 9 विधायकों का टिकट काटने के साथ 8 निवर्तमान विधायकों को भी मैदान में उतारा है। राजकोट जिले की गोंडल सीट से भाजपा ने वर्तमान विधायक जयराज भाई जडेजा का टिकट काटकर उनकी पत्नी श्रीमती गीताबा जडेजा को मैदान में उतारा है। जयराज पर मामला है न्यायालय ने उन्हें दोषी माना है। इलाके में उनकी छवि माफिया सरीखी है।
विज्ञापन


गांधी धाम सीट से रमेश माहेश्वरी का टिकट काटते हुए श्रीमती मालतीबेन माहेश्वरी को उम्मीदवार बनाया गया है। टंकारा सीट से बावनजी भाई की जगह राघवजी भाई गडारा को उम्मीदवार बनाया गया है। सुरक्षित कालावाड़ सीट से मेहजी भाई चावड़ा का टिकट काटकर मुलजी भाई डाया भाई घैयाड़ा को उम्मीदवार बनाया गया है।


गुजरात चुनावः सौराष्ट्र में आसान नहीं भाजपा की डगर, शाह के रवैये से क्यों खफा हैं कार्यकर्ता और नेता
विज्ञापन

चोटीला से विधायक एवं मंत्री श्याम जी चौहान का टिकट भी कटा

विजय रूपाणी, अमित शाह और आनंदीबेन पटेल
चोटीला से विधायक एवं मंत्री श्याम जी चौहान का टिकट काटकर जीनाभाई नाजा भाई डेडवारिया को उम्मीदवार बनाया गया है। नरोड़ा से निर्मला बेन बधवानी का टिकट काटकर बलराम खूबचंद थावाणी को उम्मीदवार बनाया है।

आनंद जिले की खंभात सीट से संजय पटेल का टिकट काटकर मयुर भाई रावल को उम्मीदवार बनाया गया है। संतराम पुर से गेंदल भाई डामोर का टिकट काटकर कुबेर सिंह डिडोर को उम्मीदवार बनाया गया है। डभोई से बाल कृष्ण पटेल की जगह शैलेश भाई मेहता को टिकट मिला है। 

36 में से 18 उम्मीदवार दूसरे चरण के, 2 एससी और 12 एसटी सीटों के उम्मीदवार 

दूसरी लिस्ट में 36 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान करते हुए पार्टी ने 8 निवर्तमान विधायकों को टिकट थमाया है। 2 उम्मीदवार एससी सीट और 12 उम्मीदवार एसटी सीट के हैं। गोंडल और आंकलाव से पार्टी ने महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया है। गोंडल से श्रीमती गीताबा उम्मीदवार बनाई गई हैं तो आंकलाव से श्रीमती हंसा कुंवरबा राज को टिकट मिला है। दोनों लिस्टों के लिहाज से भाजपा ने अब तक 6 महिलाओं को टिकट दिया है।

दूसरी लिस्ट के 36 उम्मीदवारों में 18 उम्मीदवार दूसरे चरण के चुनाव क्षेत्र के हैं। भाजपा के दोनों लिस्टों के हिसाब से पार्टी ने राज्य विधानसभा की 182 सीटों में से 106 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। अब केवल 76 सीटों के उम्मीदवारों के नाम का ऐलान बाकी रह गया है। पहली लिस्ट में पार्टी ने 70 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान करते हुए पहले चरण के लिए 45 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था। पहले चरण में 89 सीटों पर 9 दिसंबर को मतदान होना है। इन सीटों पर नामांकन की अंतिम तिथि 21 नवंबर है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें