फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: गुजरात यूथ कांग्रेस ने किया पीएम मोदी की तारीफ वाला ट्वीट किया, फिर डिलीट कर हैकिंग की आशंका जताई

Mon, 18 Jul 2022 09:54 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

युवा कांग्रेस के डी. मकवाना ने इस मुद्दे को लेकर कहा, ''ऐसा लगता है कि किसी ने हमारा ट्विटर अकाउंड हैक कर लिया और ट्वीट पोस्ट कर दिया।'' मकवाना ने कहा कि उनका संगठन उन लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराएगा जो इस घटना के पीछे थे।"  
विज्ञापन
ट्विटर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात युवा कांग्रेस को सोमवार को उस समय शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा जब उसने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक पोस्टर ट्वीट कर दिया। पोस्टर में कहा गया था कि परियोजनाओं को पूरी गति के साथ पूरा किया गया है। 
विज्ञापन


हालांकि युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने इस ट्वीट को 25 मिनट पर हटा दिया और कहा कि हो सकता है कि ट्विटर हैंडल हैक हो गया हो। पदाधिकारियों ने यह भी कहा कि वह इस संबंध में पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराएगा। 

'मोदी है तो मुमकिन है' हैशटैग के साथ ट्वीट किए गए पोस्टर में प्रधानमंत्री के हवाले से कहा गया था कि हम (परियोजनाओं की) ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी करते हैं और हम केवल उनका उद्घाटन करते हैं। 
विज्ञापन

विज्ञापन पोस्टर में कहा गया था कि प्रधानमंत्री ने 18 मई 2918 को झारखंड के देवघर हवाई अड्डे और एम्स की आधारशिला रखी और इस साल 12 जुलाई को इसका उद्घाटन किया था। 

युवा कांग्रेस ने क्या कहा?
युवा कांग्रेस के डी. मकवाना ने इस मुद्दे को लेकर कहा, ''ऐसा लगता है कि किसी ने हमारा ट्विटर अकाउंड हैक कर लिया और ट्वीट पोस्ट कर दिया।'' मकवाना ने कहा कि उनका संगठन उन लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराएगा जो इस घटना के पीछे थे।"  

भाजपा ने किया ट्वीट का स्वागत
वहीं ट्वीट का स्वागत करते हुए भाजपा प्रवक्ता याग्नेश दवे ने कहा, लोगों ने महसूस किया है कि प्रधानमंत्री मोदी ने उन विकास कार्यों को पूरा किया है जिसका उन्होंने वादा किया था। ऐसा लगता है कि कांग्रेस के किसी कार्यकर्ता ने भी इस तथ्य को महसूस किया और इस विज्ञापन को ट्वीट किया है। हम उनके इशारे का स्वागत करते हैं।" 

इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव की संभावना
बता दें कि इस साल के अंत में गुजरात में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है, जहां कांग्रेस 1995 से भाजपा को सत्ता से हटाने में असमर्थ रही है। इस साल के अंत में गुजरात में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है, जहां कांग्रेस 1995 से भाजपा को सत्ता से हटाने में असमर्थ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें