फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात: शादी का झांसा देकर 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

Mon, 08 Feb 2021 05:40 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवसारी
विज्ञापन
hathkadi
विज्ञापन

गुजरात के वलसाड शहर में शादी का झांसा देकर एक शिक्षक ने कक्षा 11 की छात्रा से दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को इस घटना की जानकारी दी। पुलिस के अनुसार सांख्यिकी के शिक्षक मयूर राणा (27) पर नवसारी के बिलिमोरा स्थित एक स्कूल की 17 वर्षीय छात्रा के साथ कई बार दुष्कर्म का आरोप है।

विज्ञापन


शिक्षक ने छात्रा को धोखा दिया। आरोपी की कुछ दिनों बाद एक दूसरी युवती से शादी होने वाली थी। वलसाड पुलिस ने शनिवार को आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया और हमें सौंप दिया। उन्होंने बताया कि आरोपी शिक्षक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रावधानों के तहत दुष्कर्म और अपहरण का केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें