फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: साइबर क्राइम के खिलाफ सूरत पुलिस की पहल, AI टेक्नोलॉजी की मदद से कर्मियों को किया जाएगा प्रशिक्षित

Sun, 04 Feb 2024 11:41 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत

सार

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने कहा कि साइबर अपराधों के गिरोहों को पकड़ने के लिए अधिकारियों को एआई का उपयोग करके प्रशिक्षित भी किया जाएगा।
 
विज्ञापन
सूरत के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त शरद सिंघल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात की सूरत पुलिस ने साइबर अपराध को कम करने के लिए एआई तकनीक की मदद से अपने कर्मियों को प्रशिक्षित करने का कदम उठाया है। इस पहल पर सूरत के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त शरद सिंघल ने बताया कि पीड़ितों के लिए एक चैटबॉट बनाया गया है, जिसके माध्यम से वह आसानी से संवाद कर पाएंगे। 
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने कहा, 'एक चैटबॉट बनाया गया है जो पीड़ितों से उनकी चुनी हुई भाषा में संवाद करेगा। पीड़ित अपने निकटतम पुलिस स्टेशन का पता लगाने के लिए फाइंड माई पुलिस स्टेशन सुविधा का उपयोग कर  पाएंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे बताया, 'पब्लिक इंटरफेस एक हेल्पलाइन की तरह काम करेगा और समय की परवाह किए बिना ही पीड़ितों से संवाद करेगा। इससे प्रत्येक क्षेत्र में मामलों की संख्या का पता लगाने में मदद मिलेगा। इसी के साथ शहरों में साइबर अपराध मामलों की पहचान भी होगा।' अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने कहा कि साइबर अपराधों के गिरोहों को पकड़ने के लिए अधिकारियों को एआई का उपयोग करके प्रशिक्षित भी किया जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें