फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: गुजरात में बड़ा हादसा, नर्मदा नदी में नहाने उतरे एक ही परिवार के सात लोग डूबे, तलाश जारी

Wed, 15 May 2024 03:39 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा

सार

इस घटना के बाद एनडीआरएफ और वडोदरा दमकल की टीम लोगों को खोजने की कोशिश में जुटी है। 
विज्ञापन
नर्मदा नदी में राहत-बचाव कार्य जारी। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के पोइचा में नर्मदा नदी में एक ही परिवार के सात लोगों के डूबने की खबर सामने आई है। बताया गया है कि मंगलवार दोपहर को यह लोग नर्मदा नदी में तैराकी करने आए थे। हालांकि, यहां तेज बहाव में सातों लोग डूब गए। इस घटना के बाद एनडीआरएफ और वडोदरा दमकल की टीम लोगों को खोजने की कोशिश में जुटी है।
विज्ञापन

 
पुलिस ने बताया कि सभी पीड़ित सूरत के एक ग्रुप का हिस्सा थे, जो पोइचा आए थे। मंगलवार की सुबह घटना की सूचना पाकर अधिकारी मौके पर पहुंचे। दोपहर में जरोड से 6बीएन एनडीआरएफ की एक इकाई घटनास्थल पर पहुंची। बता दें कि पोइचा नर्मदा नदी में तैराकी के लिए एक मशहूर ग्रीष्मकालीन पिननिक स्थल है। हाल ही में नर्मदा जिला प्रशासन ने स्थानीय नाव संचालकों को बिना लाइसेंस नाव न चलाने के निर्देश दिए थे।

वडोडरा एनडीआरएफ इंस्पेक्टर आशुतोष श्रीमल ने कहा, "एनडीरएफ और दमकल की टीम यहां मौजूद हैं। आज सुबह आठ बजे एक शव मिला। दो नाव के जरिए बचाव अभियान चलाया जा रहा है। बाकी के छह शवों की तलाश जारी है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें