फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: गोधरा में हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, दो बसों की टक्कर में चार की मौत, 11 घायल

Tue, 21 Nov 2023 11:28 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोधरा

सार

अधिकारियों ने बताया कि घायलों में से नौ का इलाज गोधरा के सिविल अस्पताल में चल रहा है जबकि दो अन्य को वडोदरा रिफर किया गया है।
विज्ञापन
Road Accident - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के पंचमहल जिले के गोधरा में मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। दो बस की टक्कर में यहां चार लोगों की मौत हुई है। वहीं 11 लोग घायल हुए हैं। बताया गया है कि यह दुर्घटना एक प्राइवेट लग्जरी बस के हावे पर खड़ी एक बस को टक्कर मारने की वजह से हुई।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि दाहोद-गोधरा हाईवे में हुए इस हादसे में दो बच्चों और दो महिलाओं की जान गई है। यह दुर्घटना मंगलवार अल-सुबह करीब 3.30 बजे हुई। हाईवे के किनारे ही इंदौर जा रही एक बस खराबी की वजह से खड़ी थी और इसकी रिपेयरिंग जारी थी। गोधरा के एसडीएम ने बताय कि इसी दौरान लग्जरी बस का ड्राइवर खड़ी बस को देख नहीं पाया और पीछे से खड़ी बस में टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि घायलों में से नौ का इलाज गोधरा के सिविल अस्पताल में चल रहा है जबकि दो अन्य को वडोदरा रिफर किया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें