फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात: खंभात हिंसा के आरोपियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, जिला प्रशासन ने अतिक्रमण की गई संपत्तियों को ढहाया

Fri, 15 Apr 2022 04:39 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंभात

सार

राम नवमी के अवसर पर गुजरात के खंभात में हुई सांप्रदायिक हिंसा के आरोपियों के खिलाफ आणंद जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है।
विज्ञापन
आरोपियों की संपत्तियां ढहाती पुलिस - फोटो : वीडियो स्क्रीनग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के खंभात में हुई हिंसा के आरोपियों की संपत्ति को जिला प्रशासन ने शुक्रवार को ढहाने की कार्रवाई की। जिला प्रशासन ने कहा कि आरोपियों की उन संपत्तियों को ढहाया जा रहा है जिन पर जबरन कब्जा किया गया था। 

विज्ञापन

 

प्रदेश के आणंद जिले में स्थित खंभात में राम नवमी के अवसर पर हुई सांप्रदायिक हिंसा को लेकर पुलिस ने दावा किया है कि यह साजिश एक समुदाय पर प्रभुत्व पाने के लिए और हिंदुओं को 'सबक' सिखाने के लिए रची गई थी।

बुलडोजर मॉडल गुजरात में भी लागू, ओडिशा में डंडा यात्रा पर पथराव
जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के बुलडोजर मॉडल को अब गुजरात में भी लागू कर दिया गया है। शुक्रवार को गुजरात सरकार ने खंभात में रामनवमी पर हुई हिंसा में आरोपियों की संपत्तियों पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया है। वहीं, ओडिशा में डंडा यात्रा पर पथराव में एक की मौत हो गई व कई घायल हो गए।
विज्ञापन


रामनवमी पर गुजरात के हिम्मतनगर और आनंद जिले में सांप्रदायिक झड़प हुई, जिसे काबू में करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े थे। उपद्रव करने वाले नौ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुबातिक सभी आरोपी गुजरात के बाहर से लाए गए थे।

ओडिशा : दो गुटों में संघर्ष में एक की मौत, कई घायल
ओडिशा में दुर्गाप्रसाद और देउलापाली गांवों के दो समूहों के बीच संघर्ष और पथराव में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। नयागढ़ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमाकांत मलिक ने बताया कि अब स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को डंडा यात्रा के दौरान दो समूहों में पथराव की घटना हुई थी। इस दौरान एक व्यक्ति की मौत को गई। पथराव में कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस के मुताबिक दोनों गांव के लोग जुलूस निकाल रहे थे। सिंदुरिया गांव के शिवमंदिर के पास किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ। इस दौरान दोनों तरफ से पत्थरबाजी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें