तुलसी भाई
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक डॉ. टेड्रॉस मेरे बहुत अच्छे मित्र हैं। वह मुझे बता रहे थे कि भारतीय शिक्षकों ने उन्हें पढ़ाया। आज जब सुबह वह मुझसे मिले तो कहा कि देखो भाई मैं तो पक्का गुजराती हो गया हूं। मेरा कोई गुजराती नाम रख दो। यही कारण है कि आज से मैं अपने दोस्त का नाम ‘तुलसी भाई’ रखता हूं। तुलसी नाम रखने की वजह बताते हुए पीएम ने कहा, तुलसी एक ऐसा पौधा है, जो भारत की आध्यात्मिक विरासत का अहम हिस्सा है।
पारंपरिक चिकित्सा के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ाने के लिए सरकारी सहयोग जरूरी : डब्ल्यूएचओ
डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक डॉ. टेड्रॉस गैब्रेयसस ने बुधवार को कहा कि पारंपरिक चिकित्सा के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए सरकारी समर्थन के साथ दीर्घकालिक रणनीतिक निवेश भी काफी महत्वपूर्ण है। डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने कहा, सामान्य और विशेष रूप से पारंपरिक चिकित्सा में दवा के लिए नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र को सहारा देने के लिए आवश्यक सरकारी प्रतिबद्धता के साथ दीर्घकालिक रणनीतिक निवेश भी जरूरी है। डॉ. गैब्रेयसस ने पारंपरिक चिकित्सा को एक स्थायी, पर्यावरण के प्रति संवेदनशील और न्यायसंगत तरीके से विकसित करने का भी आह्वान किया।
केन्या के पूर्व राष्ट्रपति ओडिगा की बेटी की आयुर्वेद से लौटी आंखों की रोशनी
पीएम ने कहा कि केन्या के पूर्व राष्ट्रपति राइला ओडिगा की बेटी रोजमेरी ने संभवत: ट्यूमर के ऑपरेशन की वजह से आंखों की रोशनी खो दी थी। भारत में आयुर्वेदिक उपचार से आंखों की रोशनी वापस आ गई।
अभी आयुर्वेदिक उत्पादों के लिए हैं दो आयुष मार्क
आयुष मार्क आयुर्वेदिक, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथिक उत्पादों के लिए होगा। अभी हर्बल उत्पादों के लिए आयुष प्रीमियम मार्क और आयुष स्टैंडर्ड मार्क हैं।
- अभी जारी होने वाले प्रमुख क्वालिटी मार्क- एफएसएसएआई मार्क खाद्य उत्पादों पर, एगमार्क कृषि उत्पादों, आईएसआई मार्क औद्योगिक सामानों, बीआईएस हॉलमार्क स्वर्ण आभूषणों व सिक्कों, एफपीओ मार्क प्रसंस्कारित फल उत्पादों, ऑर्गेनिक कृषि उत्पाद मार्क और पर्यावरण अनुकूल उत्पादों के लिए इको मार्क। साथ ही वेज-नॉनवेज के लिए लाल-हरी बिंदी।