टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स की शुरुआत खराब रही। शिखर धवन नौ रन बनाकर ललित यादव की गेंद पर आउट हुए। इसके बाद कप्तान मयंक अग्रवाल 15 गेंदों पर 24 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मुस्तफिजुर रहमान ने क्लीन बोल्ड किया। इंग्लिश बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो नौ रन और लियाम लिविंगस्टोन दो रन ही बना सके। इसके बाद जितेश शर्मा और शाहरुख खान ने पारी संभालनी चाही, लेकिन 31 रन की साझेदारी ही कर सके।
जितेश 23 गेंदों पर 32 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, शाहरुख खान 20 गेंदों पर 12 रन बना सके। कगिसो रबाडा दो रन, नाथन एलिस शून्य, राहुल चाहर 12 रन और अर्शदीप सिंह नौ रन बनाकर आउट हुए। पंजाब के कुल सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। यही वजह रही कि टीम 115 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। यह इस सीजन का सबसे कम स्कोर है। दिल्ली की ओर से खलील अहमद, ललित यादव, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, मुस्तफिजुर को एक विकेट मिला।
मयंक अग्रवाल क्लीन बोल्ड हुए
116 रन के मामूली लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स टीम की शुरुआत शानदार रही। पृथ्वी शॉ और डेविड वार्नर ने टीम को तेज शुरुआत दिलाई और पावर-प्ले में ही 81 रन बना डाले। यह इस सीजन पावर-प्ले में बनाया गया हाईएस्ट स्कोर है। इससे पहले यह रिकॉर्ड चेन्नई सुपर किंग्स के नाम था। उन्होंने लखनऊ के खिलाफ ब्रेबोर्न में पहले छह ओवर में एक विकेट गंवाकर 73 रन बनाए थे। इसके साथ ही यह पहले छह ओवर में दिल्ली द्वारा बनाया गया हाईएस्ट स्कोर भी है।
पृथ्वी शॉ के रूप में दिल्ली की टीम को पहला झटका लगा। उन्हें राहुल चाहर ने नाथन एलिस के हाथों कैच कराया। शॉ अर्धशतक से चूक गए। वे 20 गेंदों पर 41 रन बनाकर आउट हुए। इस पारी में उन्होंने सात चौके और एक छक्का लगाया। इसके बाद डेविड वार्नर और सरफराज खान ने मिलकर दिल्ली को 11वें ओवर में ही मैच जिता दिया। वार्नर ने आईपीएल में 53वां अर्धशतक लगाया। वे 30 गेंदों पर 60 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, सरफराज खान ने 13 गेंदों पर 12 रन की नाबाद पारी खेली।
अर्धशतक लगाने के बाद डेविड वार्नर