सांघवी ने राहुल पर साधा निशाना तो जिग्नेश ने किया पलटवार
दरअसल, राज्य के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए लिखा था कि अब एक बात कंफर्म हो गई है, अगर आप तीन सौ किलोमीटर की यात्रा करो तो भी सिर्फ दाढ़ी बढ़ती है, बुद्धि नहीं। इस पर पलटवार करते हुए बड़गाम से विधायक जिग्नेश मेवाणी ने लिखा कि अब एक बात कंफर्म हो गई है, अगर आप आठवीं तक पढ़े हो और तनिक भी बुद्धि न हो, तो भी भाजपा सरकार में गृह मंत्री बन सकते हो।
ठाकोर बोले- किस नैतिक आधार पर कर रहे नैतिकता की बात
इस बीच, गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष जगदीश ठाकोर ने भी राज्य में कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर मंत्री पर हमला। उन्होंने कहा, गुजरात पेपर लीक, जहरीली शराब और मादक पदार्थों की तस्करी से पीड़ित है। महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने में विफल रहने वाले और विकास के नाम पर पैसा खर्च करने वाले लोग किस नैतिक आधार पर अचानक अन्य लोगों की बुद्धिमत्ता के बारे में बात कर रहे हैं?