भारत के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली का टेस्ट में खराब फॉर्म जारी है। वह नागपुर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। मैच के दूसरे दिन शुक्रवार (10 फरवरी) को रविचंद्रन अश्विन के आउट होने के बाद कोहली क्रीज पर उतरे। उन्होंने रोहित शर्मा के साथ 16 रन की साझेदारी की ही थी कि अपना पहला टेस्ट खेल रहे टॉड मर्फी ने उन्हें आउट कर दिया। विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने विराट का कैच लिया।
विराट टेस्ट की लगातार 37वीं पारी में शतक नहीं लगा सके। उन्होंने पिछला शतक नवंबर 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ लगाया था। तब कोहली ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए डे-नाइट टेस्ट में 136 रन की पारी खेली थी। उसके बाद कोहली ने छह अर्धशतक लगाए हैं। विराट लगातार 10वीं पारी में अर्धशतक नहीं लगा पाए हैं। उन्होंने पिछला अर्धशतक केप टाउन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जनवरी 2022 में लगाया था। तब विराट ने 79 रन की पारी खेली थी।
डेब्यू करने वाले मर्फी ने किया कोहली को आउट
कोहली अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 19वीं बार डेब्यू करने वाले गेंदबाज का शिकार बने हैं। मर्फी ने उन्हें आउट कर करियर की यादगार शुरुआत की है। महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर 664 मैच में सबसे ज्यादा 35 बार डेब्यू करने वाले गेंदबाज का शिकार बने थे।
डेब्यू करने वाले गेंदबाज का सबसे ज्यादा शिकार होने वाले खिलाड़ी
| बल्लेबाज |
देश |
कुल अंतरराष्ट्रीय मैच |
कितनी बार आउट |
| सचिन तेंदुलकर |
भारत |
664 |
35 |
| महेला जयवर्धने |
श्रीलंका |
652 |
23 |
| महमूदुल्ला |
बांग्लादेश |
386 |
23 |
| मोहम्मद अजहरुद्दीन |
भारत |
433 |
23 |
| डेसमंड हेंस |
वेस्टइंडीज |
354 |
22 |
| स्टीव वॉ |
ऑस्ट्रेलिया |
493 |
20 |
| राहुल द्रविड़ |
भारत |
509 |
20 |
| वीवीएस लक्ष्मण |
भारत |
220 |
20 |
| विराट कोहली |
भारत |
490 |
19 |
| कुमार संगकारा |
श्रीलंका |
594 |
19 |
मर्फी ने हासिल की बड़ी उपलब्धि
ऑस्ट्रेलिया के ऑफ स्पिनर टॉड मर्फी ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। उन्होंने अपने पहले ही टेस्ट की पहली ही पारी में पांच विकेट हासिल कर लिए। मर्फी ने केएल राहुल, रविचंद्रन अश्विन, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली और केएस भरत को आउट किया। वह डेब्यू टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के लिए एक पारी में पांच विकेट लेने वाले चौथे ऑफ स्पिनर बन गए।
ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू टेस्ट की एक पारी में पांच विकेट लेने वाले गेंदबाज
| खिलाड़ी |
खिलाफ |
जगह |
साल |
प्रदर्शन |
| पीटर टेलर |
इंग्लैंड |
सिडनी |
1987 |
6/78 |
| जेसन क्रेजा |
भारत |
नागपुर |
2008 |
8/215 |
| नाथन लियोन |
श्रीलंका |
गॉल |
2011 |
5/34 |
| टॉड मर्फी |
भारत |
नागपुर |
2023 |
5/66 |