फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात में तस्करी मामला: कच्छ में पुलिस के हाथ लगी 80 किलो ड्रग्स, कीमत इतनी कि सुनकर चौंक जाएंगे

Thu, 28 Sep 2023 06:55 PM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पुलिस अधीक्षक सागर बागमार, ने बताया कि पूर्व गुजरात के कच्छ जिले के पूर्वी हिस्से में भारी मात्रा में ड्रग्स की बरामद हुआ है। पुलिस ने 80 किलोग्राम ड्रग्स की बरामदगी की है।
विज्ञापन
ड्रग्स - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। प्रदेश के कच्छ में समुद्री तट से 80 किलो ड्रग्स जब्त किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 800 करोड़ रुपये है। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई तो आरोपी मौके से नशे की सामग्री छोड़कर भाग गया। फिलहाल, मामले की आगे की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक सागर बागमार, ने बताया कि पूर्व गुजरात के कच्छ जिले के पूर्वी हिस्से में भारी मात्रा में ड्रग्स की बरामद हुआ है। पुलिस ने 80 किलोग्राम ड्रग्स की बरामदगी की है, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 800 करोड़ आंकी जा रही है। उन्होंने कहा कि ड्रग्स 80 पैकेटों में पाई गई है, प्रत्येक का वजन एक किलो था। कच्छ-पूर्व डिवीजन के पुलिस अधीक्षक सागर बागमार ने कहा कि शायद तस्करों ने पकड़े जाने से बचने के लिए इसे छोड़ दिया था।  
 
उन्होंने बताया कि पैकेट गांधीधाम शहर के पास मीठी रोहर गांव से गुजरने वाली एक खाड़ी के तट पर छोड़े गए पाए गए थे। उन्होंने कहा कि ड्रग खेप की डिलीवरी के बारे में एक गुप्त सूचना के आधार पर, हम पहले से ही इस क्षेत्र में सक्रिय थे। हमारे तलाशी अभियान के दौरान तट से कोकीन के 80 पैकेट बरामद किए। इनमें से प्रत्येक का वजन एक किलोग्राम था और इसकी कीमत 800 करोड़ रुपये थी। कोस्ट गार्ड और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर दूसरी एजेंसियों आगे की कार्रवाई कर रही हैं। 
विज्ञापन


पहले भी हुई थी बरामदगी
कुछ दिन पहले भी कच्छ से ऐसा ही एक और मामला सामने आया था, जिसमें गुजरात पुलिस ने जखाऊ तट के पास एक द्वीप से 10 पैकेट बरामद किए, जिनमें एक किलोग्राम चरस थी। 



एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, बीएसएफ ने अप्रैल के मध्य से इसी तरह के 40 पैकेट बरामद किए, जिनमें से प्रत्येक का वजन लगभग 1 किलोग्राम था। एक विशेष तलाशी अभियान में बीएसएफ ने भुज में जखाऊ तट से करीब दो किलोमीटर दूर खिदरत बेट से करीब एक-एक किलोग्राम वजन के संदिग्ध मादक पदार्थ के 10 पैकेट बरामद किए थे।

बढ़ रही है तस्करी 
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और अन्य एजेंसियां पिछले दो वर्षों से पाकिस्तान के नजदीक जखाउ के तट से नियमित अंतराल पर हेरोइन और कोकीन वाले पैकेट बरामद कर रही हैं। जांच से पता चला था कि पकड़े जाने से बचने के लिए तस्करों के पैकेट समुद्र में फेंके जाने के बाद वे किनारे पर बहकर आ गए। एसपी बागमार के अनुसार, बृहस्पतिवार को गांधीधाम के पास खाड़ी से बरामद पैकेटों का पहले मिले पैकेटों से कोई संबंध नहीं है। ये पैकेट अपेक्षाकृत नए हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि इन्हें हाल ही में पैक किया गया है। हमारा विश्वास है कि ये उस खेप का हिस्सा हैं, जिसे हम हाल ही में सूचना मिलने के बाद ट्रैक कर रहे थे। 

द्वारका में हेरोइन, सैटेलाइट फोन बरामद, पांच गिरफ्तार
गुजरात के देवभूमि द्वारका जिले के ओखा कस्बे से तीन ईरानी नागरिकों और दो भारतीयों को एक सैटेलाइट फोन और 10 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया। एक अधिकारी ने कहा, ईरान के तीन मछुआरे और एक भारतीय अशोक कुमार अयप्पन (37) बुधवार रात निर्माणाधीन सिग्नेचर ब्रिज के पास ओखा तट पर पहुंची एक नौका पर सवार थे, जबकि अशोक का छोटा भाई आनंद कुमार अय्यप्पन (35) उनका तट पर इंतजार कर रहा था।  तीन ईरानियों की पहचान बंदर अब्बास के निवासी मुस्तफा बलूची, जशेम बलूची और आमिर हुसैन बलूची के रूप में हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें