फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में पहली बार हाईकोर्ट की सुनवाई हुई लाइव, यूट्यूब पर किया गया प्रसारण

Mon, 26 Oct 2020 01:53 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
विज्ञापन
गुजरात हाईकोर्ट की लाइव सुनवाई - फोटो : social media
विज्ञापन

गुजरात हाईकोर्ट में पहली बार सुनवाई का लाइव प्रसारण हो रहा है। यह हाईकोर्ट के इतिहास का पहला मामला है। गुजरात हाईकोर्ट ने घोषणा की कि वह सोमवार से मुख्य न्यायाधीश विक्रम नाथ की कोर्ट से लाइव स्ट्रीमिंग की कार्यवाही शुरू कर देगा। मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली खंडपीठ के समक्ष कार्यवाही को यूट्यूब पर लाइव स्ट्रीम किया जा रहा है।  

विज्ञापन


इससे पहले, अपनी प्रेस विज्ञप्ति में हाईकोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले का उल्लेख किया जिसमें कहा गया था कि जनता को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित अदालतों की सुनवाई देखने की अनुमति दी जानी चाहिए।


विज्ञप्ति में निरमा विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ लॉ के छात्र पृथ्वीराज सिंह जाला द्वारा दायर एक जनहित याचिका का भी संदर्भ है, जिसमें अदालत ने खुली अदालत के सिद्धांतों और न्याय तक पहुंच रखने के लिए अदालती कार्यवाही को लाइव स्ट्रीमिंग करने का आदेश दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें