फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात: वर्चुअल करेंसी द्वारा रकम दो गुनी करने के नाम पर 3000 लोगों से ठगे करोड़ों रुपये

Wed, 28 Aug 2019 11:47 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

गुजरात में वर्चुअल करेंसी और पोंजी स्कीम के नाम पर कंपनी चलाने वाली कंपनियों ने करीब तीन हजार लोगों से करोड़ों रुपये हड़प लिए। लोगों को उनके पैसे को दोगुना करने और बिट कनेक्ट करने के नाम पर ठगा गया। इस लुभावनी स्कीम के झांसे में आकर 1585 लोगों ने मंगलवार को प्रशासन से कार्रवाई की मांग की। अब तक ऐसी 2954 शिकायतें एसडीएम के सामने दर्ज की जा चुकी हैं। 

विज्ञापन


सूरत, तापी, डांग, वलसाड और महाराष्ट्र के जलगांव के लोग को ठगा गया है। अचानक इतने लोगों के ठगे जाने को लेकर एसडीएम शिकायतें दर्ज कर रहे हैं। शिकायत करने वाले लोगों में ज्यादातर लोग तापी, सूरत और जलगांव के हैं। प्रशासन केवल 30 मई तक की दावा अर्जी को स्वीकार करेगा। 

कंपनियों ने निवेशकों को पांच, छह, आठ और दस साल की स्कीम के बारे में बताया। निवेशकों को कहा गया कि फिक्स डिपोजिट पांच वर्ष में दोगुना हो जाएगा और 10 सालों में वह बढ़कर चार गुना हो जाएगा। साथ ही निवेशकों को बताया गया कि डेली कलेक्शन वालों की रकम सात साल में दोगुना हो जाएगी। एजेंट को पहले साल में तीन प्रतिशत कमीशन मिलेगा और बाद के सालों में दो प्रतिशत कमीशन मिलेगा। 
विज्ञापन


इस फर्जीवाड़े को आरोप बिट कनेक्ट लि., मानव डिजिटल मार्केटिंग, विनटेच शॉपिंग, एसआरपी बिजनेस, मे. मैत्रीय रियलटर एंड स्ट्रक्चर, विनचेट सिस्टर कंसल्ट करेंसी एचआर पी, समृद्धि जीवन मल्टी स्टेट मल्टी को-ऑपरेटिव पुणे पर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें