कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गुजरात चुवान प्रचार के दौरान एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मेरे पास कुछ ज्यादा नहीं है, मोदी जी के पास सरकार है, मगर हमारे पास सच्चाई है और हिंदुस्तान सच्चाई का देश है।
Mere pass zada kuch nahi hai, Modi ji ke pass sarkar hai, magar humaare pass sachchai hai, Hindustan sachchai ka desh hai: Rahul Gandhi #Gujarat pic.twitter.com/Ilq9hNjjR2
— ANI (@ANI) December 11, 2017
पढ़ें- पीएम मोदी के भाषण पर PAK की सफाई- चुनावी बहस में हमें मत घसीटो, अपने दम पर जीतो
बताते चलें कि इससे पहले राहुल गांधी ने आज गुजरात के बनासकांठा में रैली की। वहां उन्होंने कहा कि जिस तरह से फिल्म फ्लॉप होती है, वैसे ही बीजेपी की विकास यात्रा फ्लॉप हो गई है। इसके अलावा कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए अपना 13वां सवाल किया। इस सवाल में राहुल ने पीएम को मौनसाहब कहकर तंज कसा और पूछा कि उन्होंने किसके अच्छे दिन के लिए बनाई सरकार।
राहुल ने लिखा कि कहते थे देंगे जवाबदेह सरकार, किया लोकपाल क्यों दरकिनार? GSPC, बिजली-मेट्रो घोटाले, शाह-जादा पर चुप्पी हर बार, मित्रों की जेब भरने को हैं बेकरार, लंबी है लिस्ट और ‘मौनसाहब’ से है जवाब की दरकार, किसके अच्छे दिन के लिए बनाई सरकार?
गौरतलब है कि शनिवार (9 दिसंबर) को शनिवार को 89 सीटों पर गुजरात विधानसभा के लिए हुए पहले चरण के मतदान में 68 फीसदी मतदान हुआ। राज्य में पिछले विधानसभा चुनाव में 70.75 फीसदी मतदान हुआ था। राज्य में दूसरे चरण के लिए 14 दिसंबर को मतदान होना है, और चुनावी नतीजे 18 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।