फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात चुनाव: भाजपा को लगा बड़ा झटका, पूर्व सांसद कांजी भाई पटेल और बेटे ने दिया इस्तीफा

Wed, 22 Nov 2017 08:28 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गुजरात बीजेपी - फोटो : SELF
विज्ञापन
गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद ने बेटे समेत भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे से पार्टी में खलबली मच गई है। 
विज्ञापन


गुजरात विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के टिकट बंटबारे को लेकर आए दिन बीजेपी कार्यकर्ताओं के असंतुष्ट होने की खबरें सामने आ रही है। इसी कड़ी में मंगलवार (21 नवंबर) को बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद कांजी भाई पटेल और उनके बेटे सुनील पटेल ने दिया पार्टी से इस्तीफा दिया है। खबर है कि सुनील पटेल गंडवी सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे। 
  Miffed over ticket distribution, Senior BJP leader and former MP Kanji bhai Patel and his son Sunil resign from BJP. Sunil Patel to contest as an independent from Gandevi #GujaratElections2017 pic.twitter.com/2ZoRqgs0qd — ANI (@ANI) November 21, 2017 पढ़ें- गुजरात चुनाव: बीजेपी ने 14 विधायकों की टिकट काटी, कई बड़े नेता भी शामिल
विज्ञापन


 गौरतलब है कि गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने आज चौथी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में प्रमुख नाम पीयूष देसाई का है जिन पर बीजेपी ने दोबारा भरोसा जताया है। पीयूष नवसारी से एकबार फिर अपना भाग्य आजमाएंगे।  बीजेपी ने  सोमवार को तीसरी लिस्ट जारी कर 28 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था।

गुजरात में विधानसभा चुनाव के लिए 9 और 14 दिसंबर को दो चरणों में  वोटिंग होनी है। आज जारी लिस्ट के साथ ही पहले चरण में 19 जिलों की 89 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए पार्टी ने अपने प्रत्याशियों का खुलासा हो चुका है। पहले चरण के लिए होने वाले चुनाव के लिए नामांकन भरे जाने का आज अंतिम दिन था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें