फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaprada Assembly Seat: कपराडा सीट पर पहली बार खिला कमल, जानें यहां का चुनावी इतिहास

Sun, 01 Jan 2023 03:59 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

Gujarat Election 2022: कपराडा विधानसभा सीट पर भाजपा के जीतुभाई हरजीभाई चौधरी ने कांग्रेस के वसंतभाई बरजुलभाई पटेल को 32,968 वोटों से हरा दिया। भाजपा उम्मीदवार को 90,999 वोट जबकि कांग्रेस को यहां 58,031 वोट मिले। 
विज्ञापन
गुजरात विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में भाजपा के 156 प्रत्याशी चुनाव जीत गए। कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस 77 सीटों से सीधे 17 पर आ गई। मतलब कांग्रेस को 60 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, इस बार सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के केवल पांच प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाए। एक सीट पर सपा उम्मीदवार विजयी हुए तो बाकी तीन सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीतीं।
विज्ञापन

 
वलसाड जिले की कपराडा विधानसभा सीट पर भाजपा के जीतुभाई हरजीभाई चौधरी ने कांग्रेस के वसंतभाई बरजुलभाई पटेल को 32,968 वोटों से हरा दिया। भाजपा उम्मीदवार को 90,999 वोट जबकि कांग्रेस को यहां 58,031 वोट मिले। तीसरे नंबर आप रही। इसके प्रत्याशी जयेन्द्रभाई लक्ष्मणभाई गांवित को 53,168 वोट मिले जो कुल वोट का महज 24.92 फीसदी रहा। बसपा व सीपीआईएमएल उम्मीदवार समेत चार की जमानत जब्त हो गई। सीपीआईएमएल को यहां मात्र 1,464 वोट ही मिले। वहीं, नोटा को 4,020 वोट मिले। 

2017 में कांग्रेस को मिली थी जीत 
कपराडा सीट पर 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जीत मिली थी। इस चुनाव में इस सीट से कांग्रेस ने जीतुभाई हरजीभाई चौधरी को अपना उम्मीदवार बनाया था। उन्होंने भाजपा के मधुभाई राउत को महज 170 वोटों से हराया था। यहां कुल पांच उम्मीदवार मैदान में थे। इन दोनों के अलावा बाकी तीन उम्मीदवार की जमानत जब्त हो गई थी।
विज्ञापन


कांग्रेस यहां पहली बार हारी  
नए परिसीमन के बाद 2012 में कपराडा सीट पर पहली बार चुनाव हुए। 2012 और 2017 में यहां कांग्रेस को जीत मिली थी। कपराडा सीट पर भाजपा ने 2022 पहली जीत हासिल की है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें