फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat Election: वलसाड रैली में बोले पीएम मोदी- गुजरात को बदनाम करने की हो रही साजिश, सावधान रहें

Sat, 19 Nov 2022 09:15 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

गुजरात चुनाव प्रचार के दौरान शनिवार को 13 साल की एक लड़की अमी भाटू ने प्रधानमंत्री मोदी को उनका एक स्व-निर्मित चित्र भेंट किया। अमी भाटू ने कहा कि मैं सम्मानित महसूस कर रही हूं।
विज्ञापन
PM Modi Road Show - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वापी में रोड शो के बाद वलसाड में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने उन लोगों से सावधान रहने की अपील की, जो राज्य को बदनाम करते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि ऐसे लोगों को गुजरात में कोई जगह नहीं मिलनी चाहिए। 

विज्ञापन


1 से 5 दिसंबर के बीच राज्य में चुनाव होने हैं। इससे पहले वलसाड की रैली में मोदी ने कहा, गुजराती लोगों ने कभी किसी को ठेस नहीं पहुंचाई है और गुजरात आने वालों को अपनाया है। उन्होंने कहा, उन लोगों से सावधान रहें, जो गुजरात को बदनाम करना चाहते हैं और हमारे खिलाफ बोल रहे हैं। वे गुजरात और गुजरातियों को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। वे विदेशों में भी हमारे राज्य को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। 

मोदी ने कहा, हम उन लोगों को कभी स्वीकार नहीं कर सकते जो गुजरात को पीछे ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा, यदि कांग्रेस सत्ता में रही होती तो अभी (इंटरनेट) डेटा का इस्तेमाल करने पर महीने का बिल 250 से 300 रुपये रहने के बजाय 5,000 रुपये आता। उन्होंने कहा, पूर्ववर्ती कांग्रेस शासन में एक जीबी डेटा की कीमत 300 रुपये थी, जो अब 10 रुपये है। 

विज्ञापन

बच्ची ने पीएम मोदी को उनकी तस्वीर भेंट की
गुजरात चुनाव प्रचार के दौरान शनिवार को 13 साल की एक लड़की ने प्रधानमंत्री मोदी को उनका एक स्व-निर्मित चित्र भेंट किया। पीएम मोदी के रोड शो से पहले बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर खड़े होकर उनकी एक झलक पाने के लिए घंटों से इंतजार कर रहे थे, उनमें से एक वापी निवासी 13 साल की अमी भाटू भी थी जिसके पास पीएम मोदी की तस्वीर थी। रोड शो के दौरान जैसे ही पीएम मोदी की नजर उस लड़की पर पड़ी तो उन्होंने अपने सुरक्षा गार्ड से तस्वीर लेने के लिए कहा। अमी भाटू ने कहा कि मैं सम्मानित महसूस कर रही हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें