घटनास्थल का निरीक्षण करते पुलिस अधिकारी
- फोटो : एएनआई
कांकानाडी थाना क्षेत्र में शनिवार की शाम करीब पांच बजे एक ऑटोरिक्शा में आग लग गई। मंगलुरु शहर के पुलिस आयुक्त एन. शशि कुमार ने बताया कि आग लगने के पीछे की वजह एक यात्री द्वारा ले जाया जा रहा बैग था। ऑटो चालक और यात्री झुलसे हुए हैं।
कुमार ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच के लिए टीम बुलाई गई है। जनता किसी भी अफवाह पर ध्यान न दे।