फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्दिक बोले- 23 साल के युवा की नहीं, विकास की सीडी देखना चाहते हैं गुजराती, राहुल पर भी साधा निशाना

Sun, 19 Nov 2017 12:48 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
हार्दिक पटेल
विज्ञापन
पाटीदार अनामत आंदोलन समिति (PAAS) के नेता हार्दिक पटेल ने शनिवार (18 नवंबर) को गुजरात की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि गुजरात के लोग 23 साल के लड़के की सीडी देखने की जगह यह देखना चाहते हैं कि 23 साल में भाजपा ने क्या विकास किया।
विज्ञापन


9 टिकटों की मांग पर अड़े हार्दिक, कांग्रेस ने सिर्फ चार देने का बनाया मन

गांधीनगर के मनसा में लोगों को संबोधित करते हुए हार्दिक ने अपने 'नए साथी' राहुल गांधी पर भी तंज कसा। हार्दिक ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों से कहा कि वे सब मोदी और राहुल को किसी सेलेब्रिटी की तरह ना समझा करें।

हार्दिक ने कहा कि मैं आप सब लोगों से अपील करता हूं कि उन लोगों (मोदी, राहुल) के लिए सिर्फ तालियां ना बजाया करें, उनसे सवाल करें कि आपने हमारे लिए क्या किया है?  इस बात के लिए उनकी जवाबदेही होनी चाहिए।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मनसा से है पुराना नाता

हार्दिक पटेल
मनसा वही जगह है जहां हार्दिक पटेल ने 22 जुलाई 2015 को ओबीसी कोटा लेने के लिए रैली की थी। उस रैली में काफी भीड़ जुटी थी। शनिवार की रैली में हार्दिक ने कहा कि अगर सरकार उनको इजाजत दे देती तो अब भी पूरा मनसा वहां पहुंचता। बता दें कि इससे पहले हार्दिक ने आरोप लगाया था कि उनको पहले रैली की इजाजत मिल गई थी लेकिन फिर सरकार ने अधिकारी पर दवाब डालकर रैली को कैंसिल करवा दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें