टी20 क्रिकेट में फैंस को एक चीज मिलने की गारंटी होती है- 'एंटरटेनमेंट।' जहां टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा फैंस का उत्साह बड़े-बड़े शॉट्स देखकर होता है, वहीं फील्डर द्वारा लिया शानदार कैच उनके एक्साइटमेंट को बढ़ाने में कभी पीछे नहीं रहता।
शानदार कैच लेने वालों की ताजा लिस्ट में पाकिस्तान के बल्लेबाज अहमद शहजाद का नाम भी शामिल हो गया है। शहजाद ने पाकिस्तान की घरेलू टी20 लीग में बाउंड्री लाइन पर शानदार कैच लिया और दर्शकों का उत्साह चरम पर पहुंचा दिया। यह मुकाबला लाहौर ब्लूज और पेशावर के बीच शनिवार को खेला गया।
शहजाद ने बल्ले से भी इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन फील्डिंग में कमाल का प्रदर्शन करके वो चर्चाओं का केंद्र बन गए। उन्होंने पारी के 13वें ओवर में अघा सलमान की गेंद पर मुसादिक अहमद (14 रन) का शानदार कैच लपका। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
ये भी पढ़ें: Video: जब मैदान पर सुपरमैन बने हार्दिक पांड्या, विराट ने दी बधाई
अघा सलमान की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने गए मुसादिक की टाइमिंग अच्छी नहीं हुई। शहजाद ने लांग ऑन के क्षेत्र में दौड़ लगाई और डाइव लगाकर एक हाथ से लाजवाब कैच पकड़ा। इसके बाद शहजाद के कैच की चारों तरफ तारीफ होने लगी हैं।
What a catch by Ahmad Shahzad, one handed well judged.#NationalT20Cup @MultanSultans pic.twitter.com/hgx7S1kznd
— Ahsan. 🇵🇰 (@iPakistaniLAD) November 18, 2017