फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: दाहोद में छापेमारी के बाद भीड़ ने पुलिस टीम पर बोला हमला, पुलिसकर्मी घायल; अब तक नौ लोग गिरफ्तार

Mon, 21 Aug 2023 09:50 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दाहोद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गुजरात के दाहोद जिले में पुलिस की छापेमारी के दौरान कथित तौर पर वध के लिए ले जाए जा रहे मवेशियों को जब्त किया गया। इस कार्रवाई के दौरान भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया और कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि घटना रविवार रात देवगढ़ बारिया शहर के कपड़ी इलाके में हुई। छापेमारी में करीब 50 पुलिसकर्मी शामिल थे।

विज्ञापन


देवगढ़ बारिया इंस्पेक्टर सीआर देसाई ने बताया कि टीम ने पांच किलोग्राम बीफ जब्त किया और वध के लिए ले जाए जा रहे चार मवेशियों को बचाया। जब पुलिस टीम छापेमारी के बाद लौट रही थी, तो करीब 150 लोगों की भीड़ ने उन पर पथराव किया। एक सहायक उप निरीक्षक को सिर में चोटें आईं और वह घायल हो गयाए।हलांकि, उनकी हालत अभी स्थिर है।

देसाई ने बताया कि मामले में 20 लोगों की पहचान की गई है और 130 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। अब तक नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एफआईआर में भारतीय दंड संहिता के साथ-साथ सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान की रोकथाम अधिनियम के तहत दंगा, हत्या के प्रयास और अन्य अपराधों से जुड़ी धाराएं लगाई गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें