फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात: कांग्रेस बुधवार को लॉन्च करेगी 1200 किलोमीटर लंबी अहमदाबाद-नई दिल्ली पदयात्रा 

Tue, 05 Apr 2022 11:04 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

आजादी गौरव यात्रा पहले दस दिनों में गुजरात के पांच जिलों में पहुंचेगी और एक जून को नई दिल्ली में महात्मा गांधी के स्मारक राजघाट पर समाप्त होगी।
विज्ञापन
कांग्रेस का अभियान - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के स्वतंत्रता संग्राम में पार्टी द्वारा निभाई गई भूमिका और स्वतंत्रता के बाद राष्ट्र निर्माण में इसके योगदान को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से कांग्रेस बुधवार को गुजरात में गांधी आश्रम से पदयात्रा या पैदल मार्च शुरू करेगी। इसकी घोषणा मंगलवार को की गई। पार्टी नेताओं ने कहा कि 1,200 किलोमीटर लंबी आजादी गौरव यात्रा पहले दस दिनों में गुजरात के पांच जिलों में पहुंचेगी और एक जून को नई दिल्ली में महात्मा गांधी के स्मारक राजघाट पर समाप्त होगी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है और यात्रा में 1,000 से अधिक प्रशिक्षित स्वयंसेवक शामिल होंगे। मुख्य आयोजक लालजी देसाई ने कहा कि 'आजादी गौरव यात्रा' के दौरान गुजरात के पांच जिलों में अखबारों के जरिए आजादी में कांग्रेस पार्टी की भूमिका को पेश किया जाएगा। आजादी के बाद से कांग्रेस पार्टी के योगदान की भी झलक मिलेगी। यात्रा में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे जिसमें स्थानीय कलाकारों द्वारा पारंपरिक प्रदर्शन भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें