फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: विवादित जमीन पर ईंट बिछाने को लेकर दो समुदाय भिड़े, एक पुलिसकर्मी समेत तीन घायल 

Sun, 12 Jun 2022 12:25 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे कुछ लोग एक विवादित जमीन पर ईंटे बिछा रहे थे। दूसरे समुदाय के लोगों ने इसका विरोध किया। इसके बाद दोनों समुदायों में बहस शुरू हो गई और देखते ही देखते भीड़ पथराव करने लगी।
विज्ञापन
गुजरात पुलिस - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के आणंद जिले में शनिवार रात सांप्रदायिक झड़प हो गई। इसमें एक पुलिसकर्मी समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को बताया कि घटना बोरसाड कस्बे में घटी। जब एक विवादित जमीन पर ईंटे डालने को लेकर दो गुटों में बहस हुई। देखते ही देखते वहां भीड़ इकट्ठा हो गई और बहस झड़प में बदल गई। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया इस मामले में 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उपाधीक्षक डी आर पटेल ने बताया कि भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के 50 गोले दागे गए और रबर की 30 गोलियां चलाई गईं। उन्होंने बताया पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। 

ईंटे बिछाने को लेकर शुरू हुआ विवाद
पुलिस के मुताबिक, शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे कुछ लोग एक विवादित जमीन पर ईंटे बिछा रहे थे। दूसरे समुदाय के लोगों ने इसका विरोध किया। इसके बाद दोनों समुदायों में बहस शुरू हो गई और देखते ही देखते भीड़ पथराव करने लगी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को संभाला। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें