फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात: निकाय चुनाव हुआ दिलचस्प, पोरबंदर वार्ड से भाजपा नेता की दोनों पत्नियां आमने-सामने

Sat, 20 Feb 2021 04:10 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पोरबंदर
विज्ञापन
गुजरात में 21 फरवरी से होने हैं स्थानीय निकाय के चुनाव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

गुजरात में होने वाले स्थानीय निकाय चुनाव के लिए सभी पार्टियां अपनी कमर कस कर तैयार हैं। इस बीच यहां पोरबंदर नगर पालिका के वार्ड तीन का चुनाव भी दिलचस्प मोड़ पर पहंचता जा रहा है। दरअसल, यहां एक भाजपा नेता की दो पत्नियां एक-दूसरे को टक्कर दे रही हैं। 

विज्ञापन


पोरबंदर के इस इस वार्ड में भाजपा नेता व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केशुभाई सीडा की दोनों पत्नियां चुनाव में आमने-सामने हैं। जहां एक तरफ उषाबेन सीडा भाजपा की उम्मीदवार हैं तो वहीं शांताबेन सीडा कांग्रेस की प्रत्याशी हैं।

उषाबेन पोरबंदर नगर पालिका के वार्ड तीन में भाजपा की उम्मीदवार हैं, जबकि दूसरी पत्नी शांताबेन सीडा को कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया है। बता दें, भाजपा नेता केशुभाई की दोनों पत्नियां चुनावी रण में नई नहीं हैं। इससे पहले उषाबेन जिला पंचायत की सदस्य रह चुकी हैं, तो वहीं दूसरी पत्नी शांताबेन तहसील पंचायत की सदस्य रही हैं। 
विज्ञापन


ऐसे में सवाल उठना तो लाजमी है कि आखिर भाजपा नेता केशुभाई किसके समर्थन में हैं? इसका जवाब केशुभाई ने सीधा-सीधा देते हुए कहा कि इस चुनाव में वह अपनी पहली पत्नी उषाबेन के समर्थन में हैं। 

इस मुकाबले को लेकर केशुभाई सीडा ने कहा, ‘कांग्रेस को इस वार्ड में कोई प्रत्याशी नहीं मिला इसलिए उन्होंने मेरी पत्नी को ही टिकट दे दिया।’ गौरतलब है कि पिछले दिनों ही केशुभाई की दूसरी पत्नी शांताबेन ने उनके खिलाफ धमकी देने व घर में तोड़फोड़ को लेकर केस दर्ज कराया था।

बता दें, कोरोना महामारी की वजह से स्थगित निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान गुजरात चुनाव आयोग ने 23 जनवरी को किया था। आयोग ने बताया कि 21 फरवरी को म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के चुनाव होंगे, जबकि 28 फरवरी को तहसील पंचायत और जिला पंचयात के चुनाव होंगे।
विज्ञापन


आयोग ने यह भी कहा कि निकाय चुनाव के नतीजे 23 फरवरी को घोषित होंगे, जबकि तहसील पंचायत और जिला पंचायत चुनाव के नतीजे 2 मार्च को घोषित किए जाएंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें