फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के आरोप के बाद गुजरात के प्रमुख सचिव ने चुनाव आयोग को भेजी रिपोर्ट

Tue, 01 Aug 2017 11:45 AM IST
एजेंसी, भाषा
विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात के प्रमुख सचिव जेएन सिंह ने आज चुनाव आयोग को रिपोर्ट भेजी। कुछ दिन पहले कांग्रेस ने आयोग से राज्य में  राज्यसभा के निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने की अपील करते हुए भाजपा पर विधायकों को तोड़ने की साजिश रचने का आरोप लगाया था। 
विज्ञापन


इसके बाद चुनाव आयोग के निर्देश पर सिंह ने शाम पांच बजे रिपोर्ट जमा कर दी। उन्होंने पीटीआई...भाषा को बताया , ‘मैंने अपनी रिपोर्ट आज चुनाव आयोग में जमा कर दी।’ उन्होंने कहा कि आयोग के निर्देशों पर सभी कांग्रेसी विधायकों को सुरक्षा मुहैया करवा दी गई है।

गुजरात में पार्टी के छह विधायकों के इस्तीफे के बाद 29 जुलाई को शीर्ष के कांग्रेसी नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चुनाव आयुक्त ए के ज्योति से मुलाकात की थी।
विज्ञापन


कांग्रेसी नेताओं ने विधायकों को तोड़ने में सरकारी मशीनरी के दुरूपयोग, धन और बल के इस्तेमाल का आरोप लगाया था और इनकी जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति के गठन की मांग रखी थी जिसके बाद आयोग ने गुजरात सरकार से रिपोर्ट मांगी थी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें