फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'टेलीग्राम' से हुआ खुलासा, ISIS की लड़ाई में मारा गया केरल का एक और युवक

Tue, 01 Aug 2017 11:07 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
विज्ञापन
आतंकी संगठन आईएसआईएस ज्वाइन करने के लिए केरल से फरार 22 युवकों में से एक की मौत का टेलीग्राम आया है। मुहम्मद मरवान के पिता को एक टेलीग्राम पर एक मैसेज मिला, जिसमें कहा गया था कि मरवान की मौत अफगानिस्तान में हो चुकी है। 
विज्ञापन


टेलीग्राम पर यह मैसेज मरवान के साथ ही फरार हुए मोहम्मद अश्फाक ने भेजा है। बता दें कि अश्फाक भी उन 22 युवकों में से एक है, जो आईएसआईएस में शामिल होने के लिए फरार हुए थे। टेलीग्राम के मुताबिक मुहम्मद मरवान की मौत आफगानिस्तान में हुई है। हालांकि यह साफ नहीं हुआ है कि मरवान की मौत कब और कैसे हुई है। 

मोहम्मद अश्फाक ने यह मैसेज टेलीग्राम (सोशलनेटवर्किंग ऐप) से जरिए भेजा है। अगर मरवान की मौत का मैजेस सही है, तो फरार 22 युवकों में से 4 की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन


मैसेज मरवान में पिता को सोमवार शाम 5:26 पर मिला। मैसेज में लिखा था, 'इंशाअल्लाह, मरवान इस्लाम के लिए शहीद हो गया है।' इससे पहले रविवार को अश्फाक ने एक ऑडियो क्लिप मरवान के परिवार को भेजी थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें