फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात: नाव में लगी आग, तटरक्षक बल ने सात मछुआरों को बचाया

Fri, 12 Mar 2021 06:52 PM IST
योगेश साहू पीटीआई, अहमदाबाद।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) ने गुजरात तट के पास अरब सागर में मछली पकड़ने वाली एक नाव में आग लगने के बाद सात मछुआरों को बचाया। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि नाव आग में जल गई और डूब गई।

विज्ञापन


आईसीजी की जहाज राजरतन को बृहस्पतिवार शाम मछली पकड़ने वाली एक नाव से सूचना मिली कि देवभूमि-द्वारका जिले के एक तटीय गांव नवद्रा से लगभग 37 समुद्री मील की दूरी पर 'हरसिद्धि' नामक एक अन्य नाव में आग पकड़ ली।

आईसीजी ने एक अन्य नौका की मदद से हरसिद्धी में सवार सभी सात मछुआरों को बचा लिया। विज्ञप्ति में कहा गया कि आग पर काबू पाने के प्रयासों के बावजूद, हरसिद्धि को बचाया नहीं जा सका। बचाए गए मछुआरों को पोरबंदर ले जाया गया, जिन्होंने आईसीजी अधिकारियों को बताया कि इंजन में आग लग गई और आग बहुत तेजी से फैल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें