फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात : भाजपा नेता की हत्या के लिए छोटा शकील ने भेजा शार्प शूटर, एटीएस ने किया गिरफ्तार

Wed, 19 Aug 2020 04:58 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, अहमदाबाद
विज्ञापन
गुजरात एटीएस की गिरफ्त में शार्प शूटर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

गुजरात के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने कुख्यात बदमाश छोटा शकील की ओर से एक भाजपा नेता की कथित तौर पर हत्या के लिए भेजे गए एक ‘शार्प शूटर’ को गिरफ्तार किया है। एटीएस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि मंगलवार देर रात को एटीएस ने अहमदाबाद में रिलीफ रोड पर स्थित एक होटल पर छापा मारा। आरोपी इसी होटल में ठहरा हुआ था। आरोपी ने एटीएस पर गोली भी चलाई, लेकिन बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 

अधिकारी ने कहा, 'गोपनीय सूचना मिली थी कि छोटा शकील ने एक भाजपा नेता की हत्या करने के लिए शार्प शूटर भेजा है। जिसके आधार पर टीम ने होटल पर छापा मारा। जब हमने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने हम पर एक गोली चलाई।'
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस दौरान कोई घायल नहीं हुआ। आरोपी के पास से दो पिस्तौल बरामद हुई हैं। शुरुआती पूछताछ पूरी होने के बाद आरोपी की पहचान उजागर की जाएगी। होटल मैनेजर के अनुसार मुंबई के एक व्यक्ति ने मंगलवार को कमरा लिया था।

इस बीच गिर सोमनाथ जिले में भाजपा नेता गोरधन जदाफिया ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि आरोपी उन्हें जान से मारने के लिए भेजा गया था। जदाफिया ने कहा, 'राज्य के गृह मंत्री प्रदीप सिंह जडेजा ने मुझे बताया कि मुझे मारने के लिए भेजे गए एक शार्प शूटर को गिरफ्तार किया गया है।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें