फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत मामला: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद पार्थ पवार बोले- ‘सत्यमेव जयते’

Wed, 19 Aug 2020 04:54 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
पार्थ पवार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को जांच के आदेश दे दिए। कोर्ट के इस फैसले के बाद सुशांत का परिवार और उनके प्रशंसकों ने संतोष जाहिर किया है। उधर केस को सीबीआई को स्थानांतरित करने संबंधी उच्चतम न्यायालय के फैसले पर राकांपा प्रमुख शरद पवार के पोते और उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बेटे पार्थ ने भी 'सत्यमेव जयते' कहा।

विज्ञापन


गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही पार्थ ने मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की थी, जिस पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार ने गत सप्ताह सार्वजनिक रूप से पार्थ को फटकार लगाई थी और उनके बयान को अपरिपक्व बताया था। हालांकि बुधवार को उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद पार्थ ने बिना मामले का संदर्भ देते हुए ट्वीट किया, ‘सत्यमेव जयते’। दरअसल इस शब्द का अर्थ होता है  'सच्चाई की जीत'।
 

बता दें कि राकांपा महाराष्ट्र में सत्त्ताधारी दल शिवसेना और कांग्रेस के साथ गठबंधन में है और सुशांत मामले में महाराष्ट्र पुलिस से जांच करवाने के पक्ष में रही है
विज्ञापन
विज्ञापन




 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें