फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat Election: शाह ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- अब गुजरात के युवाओं को पता भी नहीं कर्फ्यू होता क्या है

Wed, 16 Nov 2022 03:17 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

अमित शाह ने कहा गुजरात के लोगों ने वह दौर भी देखा है, जब राज्य में सांप्रदायिक दंगे आम थे। 365 दिन में 250 दिनों के लिए कर्फ्यू लगाया गया था आज युवाओं को यह पता भी नहीं है कि यह कर्फ्यू होता क्या है। 
विज्ञापन
अमित शाह - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार को विरोधी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, भाजपा ने गुजरात में तुष्टीकरण की राजनीति को खत्म कर दिया है। उन्होंने कहा, 27 साल में भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में कानून का शासन स्थापित किया है। दरअसल, शाह अहमदाबाद की घाटलोडिया सीट से भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में बोल रहे थे। 

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण को लेकर भारतीय जनता पार्टी का मजाक उड़ाती थी। अब जनवरी, 2024 में राम मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा। रैली के बाद शाह ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में एक रोड शो भी किया।  

शाह ने कहा गुजरात के लोगों ने वह दौर भी देखा है, जब राज्य में सांप्रदायिक दंगे आम थे। 365 दिन में 250 दिनों के लिए कर्फ्यू लगाया गया था। शाह ने आगे कहा कि भाजपा सरकार आने के बाद स्थिति में सुधार हुआ है। अब कोई यहां गड़बड़ी नहीं कर सकता। उन्होंने कहा, आज युवाओं को यह पता भी नहीं है कि यह कर्फ्यू होता क्या है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें