गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य में शुरू हुई राजनीतिक सरगरमियां और बढ़ गई हैं, क्योंकि हार्दिक पटेल ने कांग्रेस को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक पाटीदार समिति के 8 से 10 नेता कांग्रेस की टिकट पर गुजरात में चुनाव लड़ेंगे।
बताया जा रहा है कि पाटीदार नेता ललित वसोया राज्य की धोराजी सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे। खबरों के मुताबिक, एक PAAS नेता ने बताया था कि उनकी तरफ से ऐसी जगहों की टिकट मांगी गई, जहां पर पाटीदार जनसंख्या ज्यादा है, इसमें अहमदाबाद, उत्तरी गुजरात, सौराष्ट्र शामिल हैं।
पढ़ें: हार्दिक बोले- 23 साल के युवा की नहीं, विकास की सीडी देखना चाहते हैं गुजराती
गुजरात में चुनाव के लिए वोटिंग की तारीख 9 और 14 दिसंबर रखी गई है और मतगणना 18 दिसंबर को होनी है।