फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्तार अब्बास नकवी बोले- पहली बार हुआ ऐसा, महिलाएं बिना पुरुष के जाएंगी हज

Sun, 19 Nov 2017 02:03 PM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने महिलाओं के प्रति बदलती सोच को लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने हज पर अकेले जाने की इच्छा जताने वाली केरल की चार महिलाओं का जिक्र किया है और बताया कि इन्होंने बिना पुरुष के हज पर जाने के लिए फॉर्म भरा है।
विज्ञापन


उन्होंने मोदी सरकार की तारीफ की और लिखा, 'केरल की 4 मुस्लिम महिलाओं ने बिना पुरुष (मेहरम) के हज पर जाने हेतु फार्म भरा। इससे पहले अकेले महिलाओं को हज पर जाने की सरकार द्वारा अनुमति नहीं थी। @narendramodi सरकार ने अकेले हज पर जाने की इक्षुक महिलाओं को बिना मेहरम के हज पर जाने की अनुमति दी है।'
  4 Muslim women from Kerala have applied to go for Haj without a male companion (Mehram). Earlier, the Govt didn’t allow women to go for Haj alone. @narendramodi Govt has lifted the ban & now women can proceed for Haj without Mehram. pic.twitter.com/olAeaTk6n6 — Mukhtar Abbas Naqvi (@naqvimukhtar) November 19, 2017
विज्ञापन

अभी तक की नीति में 45 साल से कम उम्र की महिलाएं बिना पुरुष साथी के हज पर नहीं जा सकती थी, वहीं नीति में पुरुष साथी का कोटा भी 200 से बढ़ाकर 500 किए जाने का प्रस्ताव पारित किया जा सकता है। मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि यह मुस्लिम महिलाओं को सशक्त बनाने की ओर बढ़ाया गया कदम है।

कई इस्लामिक देशों में जहां महिलाओं के लिए इस तरह की पाबंदी नहीं है फिर क्यों भारतीय महिलाओं के लिए इस तरह की पाबंदियां रहें? बता दें कि प्रस्तावित हज नीति साल 2012 के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक तैयार की गई है। शीर्ष अदालत ने ही साल 2022 तक केंद्र से धीरे-धीरे हज सब्सिडी खत्म करने के लिए कहा था। इस महीने की शुरुआत में नीति के मसौदे को अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय को सौंपा गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें