कांग्रेस नेता मधुसूदन मिस्त्री ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के घोषणा पत्र में किए गए वादों का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री मोदी के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया।
गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले नया बखेड़ा खड़ा हो गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मधुसूदन मिस्त्री ने प्रधानमंत्री के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया। इसके बाद कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ती दिख सकती हैं। जानकारों का कहना है कि चुनाव से ठीक पहले प्रधानमंत्री पर इस तरह की टिप्पणी असर डाल सकती है।
विज्ञापन
दरअसल, यह वाकाया गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की ओर से जारी किए गए घोषणा पत्र के दौरान का है। पार्टी के नेता मधुसूदन मिस्त्री घोषणा पत्र में किए गए वादों का जिक्र कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया।