फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा का 'हार्दिक' प्रेम: चुनाव से पहले पाटीदार नेता पर लगे केस वापस लेगी गुजरात सरकार, कोर्ट ने दिखाई हरी झंडी 

Tue, 10 May 2022 11:01 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

यह मामला 2017 से जुड़ा है। तब नगर पार्षद परेश पटेल ने पाटीदार नेता हार्दिक पटेल समेत 21 लोगों के खिलाफ तोड़फोड़, उपद्रव फैलाने का केस दर्ज कराया था। उन्होंने कहा था कि हार्दिक और उनके समर्थक उनके घर के सामने जुटे, अंदर प्रवेश किया और परिसर में तोड़फोड़ की।
विज्ञापन
हार्दिक पटेल (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा का हार्दिक प्रेम बढ़ता ही जा रहा है। फिलहाल कांग्रेसी नेता हार्दिक पटेल को अहमदाबाद सेशन कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है। कोर्ट ने गुजरात सरकार को पाटीदार नेता समेत अन्य 17 लोगों पर लगे केस वापस लेने की अनुमति दे दी है। दरअसल, राज्य सरकार की ओर से इन लोगों के खिलाफ दर्ज केस को वापस लेने के लिए कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। 

विज्ञापन


उधर, हार्दिक पटेल ने इसे सत्य की बड़ी जीत बताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं। हालांकि, विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले हो रहे इन घटनाक्रमों ने कांग्रेस में हलचल बढ़ा दी है। 

2017 में दर्ज किया गया था मामला 
यह मामला 2017 से जुड़ा है। तब नगर पार्षद परेश पटेल ने पाटीदार नेता हार्दिक पटेल समेत 21 लोगों के खिलाफ तोड़फोड़, उपद्रव फैलाने का केस दर्ज कराया था। उन्होंने कहा था कि हार्दिक और उनके समर्थक उनके घर के सामने जुटे, अंदर प्रवेश किया और परिसर में तोड़फोड़ की। सत्र न्यायालय ने अपने आदेश में एफआईआर में नामित सभी 21 आरोपियों को रिहा करने का आदेश दिया है। इससे पहले मेट्रोपॉलियन कोर्ट ने अप्रैल में सरकार की अर्जी को खारिज कर दिया था। इसके बाद सरकार मामले को लेकर सत्र न्यायालय पहुंची थी। 

विज्ञापन

बदल रहे हैं हार्दिक के सुर
हार्दिक पटेल के सुर पिछले कुछ दिनों से बदले हुए नजर आ रहे हैं। वह पहले ही आरोप लगा चुके हैं कि, गुजरात कांग्रेस के स्थानीय नेता न खुद काम कर रहे हैं और न ही किसी और को काम करने दे रहे हैं। हालांकि, इससे पहले उन्होंने कांग्रेस छोड़ने की खबरों को खारिज किया था, उन्होंने कहा था कि उनकी नाराजगी हाईकमान से नहीं है। वह स्थानीय नेतृत्व से नाराज हैं। अब उन्होंने ट्विटर से कांग्रेस का चुनाव चिह्न- हाथ का पंजा और अपने पद का ब्योरा हटा लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें