फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात: खेत पर जा रहे मजदूर की शेर के हमले से मौत, एक किमी तक घसीटकर ले गया

Tue, 24 Dec 2019 10:16 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरेली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

गुजरात के अमरेली में शेर ने एक मजदूर पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान मध्यप्रदेश के धार जिले के कदूभाई भीलाड (55) के रूप में हुई। रोज की तरह कदूभाई सुबह खेत पर जा रहे थे। इसी दौरान शेर ने उनपर हमला कर दिया। कदूभाई की चीखें सुनकर आस पास के लोग उन्हें बचाने के लिए दौड़े। 

विज्ञापन


इस बीच शेर उनकी गर्दन पकड़कर करीब एक किलोमीटर तक घसीटे हुए ले गया, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग चौकन्ना हो गया और मौके पर पहुंचा। वन विभाग द्वारा लगभग तीन घंटे की मशक्कत के बाद आदमखोर शेर को पकड़ लिया गया। 

अधिकारियों ने बताया कि अब इस आदमखोर शेर को पिंजेर में रखा जाएगा। गौरतलब  है कि इससे पहले अमरेली के बगसरा में एक तेंदुआ भी कई लोगों को अपना शिकार बना चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें