फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: अहमदाबाद में इमारत की 7वीं मंजिल पर भीषण आग, बच्ची की मौत, लोग जान बचाने की लगा रहे गुहार

Sat, 07 Jan 2023 12:24 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

अहमदाबाद के शाहीबाग इलाके में एक इमारत की 7वीं मंजिल पर भीषण आग लग गई। इस घटना में एक बच्ची की मौत हो गई है और कई लोगों के फंसे हुए हैं।
विज्ञापन
अहमदाबाद में आग - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अहमदाबाद के शाहीबाग इलाके में एक बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है जहां एक इमारत की 7वीं मंजिल पर भीषण आग लग गई। इस हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई है और कई लोग फंसे हुए हैं। इस दौरान कई लोग जान बचाने की गुहार लगाते भी नजर आए।  हादसे की सूचना मिलते ही दमकल की 11 गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग बुझाने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन


बच्ची घर पर अकेली थी
बताया जा रहा है कि आग से झुलसकर 15 साल की बच्ची की मौत हो गई। परिवार के अन्य सदस्य घर पर मौजूद नहीं थे। यह भी साफ नहीं हुआ है कि आग किस कारण से लगी। ऊपर की मंजिलों में कुछ लोग फंसे हैं। इस बीच मंजिल में लगी भीषण आग के कुछ वीडियो वायरल हुए हैं। 7वीं मंजिल की गैलरी पर आग की लपटों के बीच कोई फंसा हुआ दिखाई दे रहा है। अभी और अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है...
विज्ञापन


यहां देखें वीडियो...
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें