फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat Fire: अहमदाबाद के अस्पताल में लगी आग, 100 से ज्यादा मरीजों को सुरक्षित निकाला गया

Sun, 30 Jul 2023 10:08 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

राजस्थान अस्पताल में के बेसमेंट में यह आग लगी है। अस्पताल के बेसमेंट में सुबह करीब साढ़े चार बजे यह आग लगी। आग लगने के बाद पूरे बेसमेंट में धुंआ भर गया। 
विज्ञापन
अस्पताल के बेसमेंट में लगी आग - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अहमदाबाद के एक अस्पताल में आग लगने की खबर है। आग लगने के बाद अस्पताल से 100 से ज्यादा मरीजों को सुरक्षित निकाला गया है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। मौके पर 20-25 अग्निशमन कर्मी मौजूद हैं। आग अस्पताल के बेसमेंट में लगी थी। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है। 
विज्ञापन


बेसमेंट में लगी आग
अहमदाबाद के शाही बाग इलाके में स्थित दस मंजिला राजस्थान अस्पताल के बेसमेंट में यह आग लगी। अस्पताल के बेसमेंट में सुबह करीब साढ़े चार बजे यह आग लगी। आग लगने के बाद पूरे बेसमेंट में धुंआ भर गया। अस्पताल से एहतियातन 125 मरीजों को सुरक्षित निकाला गया। अग्निशमन अधिकारी जयेश खादिया ने बताया कि राजस्थान अस्पताल के बेसमेंट में आग करीब सुबह साढ़े चार बजे लगी। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। अस्पताल में कुछ पुनर्निर्माण का काम चल रहा था। आग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। मरीजों को भी सुरक्षित निकाल लिया गया है। 20-25 अग्निशमन कर्मी मौके पर मौजूद हैं और आग को नियंत्रित कर लिया गया है। 

शाही बाग पुलिस थाने के निरीक्षक एमडी चंपावत का कहना है कि बेसमेंट में चल रहे नवीकरण काम के चलते बेसमेंट में रखी चीजों में आग लग गई, जिससे बेसमेंट में धुआं फैल गया। राजस्थान अस्पताल एक धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

 
बेसमेंट में आग की वजह से अस्पताल की ऊपरी मंजिलों में धुआं भर रहा था, जिससे मरीजों को सांस लेने में दिक्कत हुई। इसके तुरंत बाद एहतियातन मरीजों को अस्पताल से निकालकर दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया। बीते दिनों पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी इलाके में भी एक अस्पताल में आग लगने की घटना घटी थी। अस्पताल के बेसमेंट में मौजूद कुछ फर्नीचर में यह आग लगी थी, जिससे इमारत में धुआं भर गया। अस्पताल में मौजूद 20 नवजात बच्चों को तुरंत सुरक्षित निकालकर अन्य अस्पतालों में भेज दिया गया। करीब एक घंटे के बाद आग पर काबू पा लिया गया था। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें