फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: राजकोट में छह साल की बच्ची के साथ दरिंदगी, आरोपी गिरफ्तार; अभी भी जीवन और मौत के साथ लड़ रही मासूम

Wed, 10 Dec 2025 03:22 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजकोट

सार

राजकोट में छह साल की मासूम के साथ दरिंदगी की घटना को अंजाम देने के आरोप में पुलिस ने एक 30 वर्षीय आदमी को गिरफ्तार किया है। पीड़िता मासूम अभी भी जीवन और मौत से लड़ रही है।
विज्ञापन
राजकोट दुष्कर्म मामला - फोटो : एक्स@ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के राजकोट में छह साल की बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इसके तहत पुलिस ने 30 साल के राम सिंह नाम के शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी राम पर आरोप है कि उसने नन्ही बच्ची के साथ पहले दुष्कर्म किया और फिर उसके निजी अंग में लोहे की रॉड भी डाल दी।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक यह दिल दहला देने वाली घटना 4 नवंबर की है। बच्ची को इतनी बुरी तरह चोट आई कि उसे तुरंत अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करना पड़ा। बच्ची की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। मामले में राजकोट ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक विजय सिंह गुर्जर ने बताया कि आरोपी राम सिंह ने 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और फिर क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए उसके प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दी।



ये भी पढ़ें:- गोवा क्लब अग्निकांड: गौरव-सौरभ लूथरा ने दी अग्रिम जमानत की अर्जी, कोर्ट ने कही अहम बात
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव के लोगों में आक्रोश
पुलिस अधीक्षक विजय सिंह ने आगे बताया कि हमने आरोपी राम को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरी ओर गांव वालों में गुस्सा है और लोग आरोपी को सबसे सख्त सजा देने की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। छोटी-सी बच्ची अभी अस्पताल में जिंदगी और मौत से लड़ रही है।

ये भी पढ़ें:- IndiGo Crisis: इंडिगो संकट पर डीजीसीए सख्त, सीईओ पीटर एल्बर्स को फिर किया तलब; कहा- पेश करें ये डेटा

अन्य वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें