फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujrat: सूरत की एक अदालत के बाहर हत्या के आरोपी पर चाकू से हमला, मौत

Fri, 05 May 2023 06:44 PM IST
कुमार विवेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gujrat: पुलिस उपायुक्त (जोन चार) सागर बागमार ने बताया कि यादव की हत्या निजी दुश्मनी के कारण की गई क्योंकि वह हाल के दिनों में एक हत्या में शामिल था। पुलिस के अनुसार यादव उन तीन आरोपियों में से एक था जो पिछले साल अगस्त में दुर्गेश ठाकोर की हत्या में कथित तौर पर शामिल थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के सूरत शहर में शुक्रवार को जिला अदालत के बाहर दो अज्ञात लोगों ने हत्या के एक मामले के एक आरोपी की चाकू मारकर हत्या कर दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब पीड़ित सूरज यादव (28) हत्या के एक मामले में सुनवाई के लिए अठवालाइंस इलाके में अदालत आया था।

विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त (जोन चार) सागर बागमार ने बताया कि यादव की हत्या निजी दुश्मनी के कारण की गई क्योंकि वह हाल के दिनों में एक हत्या में शामिल था। पुलिस के अनुसार यादव उन तीन आरोपियों में से एक था जो पिछले साल अगस्त में दुर्गेश ठाकोर की हत्या में कथित तौर पर शामिल थे।

अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि सूरत के सचिन जीआईडीसी इलाके का निवासी यादव इस मामले में जमानत पर बाहर था और सुनवाई के लिए आया था।  उन्होंने कहा, 'जब यादव अदालत परिसर से कुछ दूरी पर खड़ा था, तभी एक वाहन में दो लोग आए और धारदार हथियारों से उस पर कई वार किए।
विज्ञापन


उसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने यादव को गंभीर हालत में पास के अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। यह हमला अदालत परिसर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया। वीडियो फुटेज में दो लोगों को यादव पर सड़क पर हमला करते और सरेआम उस पर कई बार चाकू से वार करते हुए देखा जा सकता है।

उन्होंने कहा, 'चूंकि यादव दुर्गेश ठाकोर की हत्या में आरोपी था, हमें पता चला कि ठाकोर से जुड़े लोगों ने दुश्मनी के कारण उस पर हमला किया होगा। हमने वारदात में शामिल अपराधियों को पकड़ने के लिए टीमों का गठन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें