फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: आसाराम के बेटे पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला के पति पर हमला करने वाला गिरफ्तार, 2014 का है मामला

Sun, 12 Mar 2023 11:01 PM IST
कुमार विवेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Aasaram Case: आरोपी को मध्य प्रदेश के शाजापुर से गिरफ्तार किया गया। पड़ोसी राज्य के सुसनेर में जेल में बंद बाबा के आश्रम में काम करने वाले व्यक्ति ने कथित तौर पर उस महिला के पति पर हमला किया था जिसने 2013 में आसाराम के बेटे नारायण साईं के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया था। 
 
विज्ञापन
narayan sai - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने आसाराम के बेटे पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली महिला के पति पर कथित रूप से हमला करने के 2014 के मामले में वांछित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। रविवार को एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।  
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आरोपी को मध्य प्रदेश के शाजापुर से गिरफ्तार किया गया। पड़ोसी राज्य के सुसनेर में जेल में बंद बाबा के आश्रम में काम करने वाले व्यक्ति ने कथित तौर पर उस महिला के पति पर हमला किया था जिसने 2013 में आसाराम के बेटे नारायण साईं के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया था। 

साईं इसी मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है और सूरत जेल में बंद है। अधिकारी ने बताया कि एटीएस को गुप्त सूचना मिली थी कि सुसनेर स्थित आश्रम में एक गौशाला में काम करने वाला वांछित आरोपी गाय का चारा लेने के लिए अकोदिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आरोपी ने फरवरी 2014 में अहमदाबाद के मोटेरा स्थित आसाराम आश्रम का कैदी था जब उसने सूरत में पीड़िता पर कथित तौर पर धारदार वस्तु से हमला किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें