फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deepfake Video: निर्मला सीतारमण के डीपफेक वीडियो को लेकर एफआईआर; गुजरात पुलिस की कार्रवाई

Tue, 09 Jul 2024 08:36 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, अहमदाबाद

सार

वीडियो क्लिप में सीतारमण कथित तौर पर मीडिया से बात करती हुई दिखाई दे रही हैं और गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स को गोपनिया सूचना टैक्स बता रही हैं।
विज्ञापन
निर्मला सीतारमण - फोटो : PIB
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात पुलिस ने जीएसटी पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का डीपफेक वीडियो शेयर करने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। राज्य के मंत्री हर्ष संघवी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। वीडियो क्लिप में सीतारमण कथित तौर पर मीडिया से बात करती हुई दिखाई दे रही हैं और गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स को गोपनिया सूचना टैक्स बता रही हैं। इसे चिराग पटेल नामक व्यक्ति ने अपने एक्स हैंडल पर शेयर किया था। एक्स (पूर्व में ट्विटर) प्रोफाइल के मुताबिक, पटेल यूएसए में रहते हैं।

विज्ञापन


गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने कहा कि नागरिकों को गुमराह करने के लिए डीप फेक वीडियो फैलाने का भ्रामक कृत्य घृणित है। उन्होंने ट्वीट किया, 'गुजरात पुलिस ने इस डीप फेक वीडियो को फैलाने के लिए इस व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। नागरिकों को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है। आइए हम इस तरह की जोड़-तोड़ वाली रणनीति का शिकार न बनें और अपने डिजिटल स्पेस में सच्चाई और जवाबदेही को प्राथमिकता दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें