फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी अधिकारी ने मुंबई के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर से कूदकर दी जान, बीमारी से थे परेशान

Tue, 14 May 2019 02:00 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) के अधीक्षक ने मुबंई के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर की 30वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान 51 साल के हरेंद्र कपाड़िया के तौर पर हुई है। उन्हें तुरंत पास के अस्पताल लेकर जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


यह घटना सोमवार शाम को साढ़े छह बजे घटी। मृतक अपनी बीमारी को लेकर चिंतित था। एक रिपोर्ट के अनुसार ब्रेन स्ट्रोक से पीड़ित होने के बाद लगभग आठ महीनों से उन्होंने दफ्तर आना छोड़ दिया था। कपाड़िया अपनी बिमारी से परेशान हो चुके थे।

एक अधिकारी ने कहा, 'ब्रेन स्ट्रोक की वजह से कपाड़िया ने लगभग आठ या दस महीनों से दफ्तर आना बंद कर दिया था। उनके दिमाग की कोकिलाबेन अस्पताल में सर्जरी हुई थी।' अधिकारी ने आगे कहा कि पीड़ित ने कुछ तीन महीने पहले फिर से दफ्तर आना शुरू किया था लेकि उन्हें वह लगातार डिमेंशिया से पीड़ित रहते थे।
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा, 'शुरुआती जांच से पता चला है कि अपनी बीमारी से तंग आ गया था और इसी कारण उसने यह खौफनाक कदम उठाया है।' मृतक के परिजनों को घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है।

वहीं स्थानीय पुलिस ने एक्सीडेंटल डेथ रिकॉर्ड का एक मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने ड्यूटी पर मौजूद लोगों के बयान रिकॉर्ड कर लिए हैं। 
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें