बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव ने अपने पिता लालू प्रसाद यादव पर दिए गए बयान को लेकर मुख्यमंत्री नीतश कुमार पर पलटवार किया है। तेजस्वी ने कहा है कि लालूजी जेल से बाहर आएंगे या नहीं, इसका फैसला अदालत करेगी ना कि नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी।
नीतीशजी ने कहा है कि लालू जी को जेल से बाहर नहीं आने देंगे। यह हमारे आरोपों की पुष्टि करता है कि नीतीश कुमार और भाजपा के लोगों ने मिलकर लालू जी को साजिश के तहत जेल भेजा है।
तेजस्वी ने ट्वीट किया कि नीतीश जी हार की बौखलाहट में अब खुलेआम मंचों से छाती पीट कर धमकी दे रहे है कि लालू जी को कभी भी जेल से बाहर नहीं आने दूंगा। यानि कि वे मान रहे है कि उन्होंने अपने गुर्गों के साथ साजिश कर लालू जी को जेल भेजा था।