फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GST: जीएसटी चोरी मामले में भाजपा नेता पंकजा मुंडे की चीनी मिल पर छापा, शिवसेना ने लगाया परेशान करने का आरोप

Sat, 15 Apr 2023 05:19 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

उद्धव ठाकरे की शिवसेना पंकजा के बचाव में आ गई और भाजपा पर पंकजा को परेशान करने का आरोप लगाया है। बीड जिले के परली में वैद्यनाथ सहकारी चीनी मिल की स्थापना भाजपा के दिवंगत नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे ने की थी। 
विज्ञापन
पंकजा मुंडे - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा सचिव और महाराष्ट्र की पूर्व मंत्री पंकजा मुंडे के स्वामित्व वाली चीनी मिल पर वस्तु व सेवाकर विभाग (जीएसटी) ने छापा मारा है। 12 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी को लेकर उक्त कार्रवाई की गई है। उद्धव ठाकरे की शिवसेना पंकजा के बचाव में आ गई और भाजपा पर पंकजा को परेशान करने का आरोप लगाया है। बीड जिले के परली में वैद्यनाथ सहकारी चीनी मिल की स्थापना भाजपा के दिवंगत नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे ने की थी। 
विज्ञापन


घाटे की वजह से बंद है कंपनी
पंकजा मुड़े की वैद्यनाथ शुगर फैक्ट्री वर्तमान में घाटे की वजह से बंद की गई है। पंकजा ने कहा, मैंने जीएसटी अधिकारियों से बात की। मैंने उनसे पूछा कि अचानक से ऐसा एक्शन क्यों लिया गया। उनका जवाब था कि उन्हें ऊपर से आदेश आया है। कंपनी पिछले सात साल से बंद है। जिसकी वजह से कंपनी पर ताला लगा हुआ है। 

चीनी मिल पर 250 करोड़ रुपये का कर्ज
चीनी मिल पर 250 करोड़ रुपये का कर्ज है। पंकजा मुंडे ने कहा, पहले हम 152 करोड़ रुपये का भुगतान कर चुके हैं। 12 करोड़ रुपये जीएसटी का भुगतान किया जाएगा। किसी भी टैक्स से बचने का कोई इरादा नहीं था। पंकजा मुड़े ने कहा कि जीएसटी के मामले में सहकारिता मंत्री अमित शाह से भी बात की है। मैंने केंद्रीय नेतृत्व को वित्तीय संकट और चीनी मिल के नुकसान की जानकारी दी थी। हमने चीनी मिलों के लिए सरकार से मदद भी मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें