फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिन ने किया GST का समर्थन, रेखा को नहीं ढूंढ़ पाई सरकार

Wed, 03 Aug 2016 10:16 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
rekha - फोटो : santa banta
विज्ञापन
आम सहमति से राज्‍यसभा में जीएसटी बिल पास कर दिया गया। इस बिल के लिए सरकार को कांग्रेस से लेकर सभी पार्टियों का सपोर्ट हासिल करने में काफी समय लग गया। साथ ही उन सांसदों को भी सदन में बुलाने की तैयारी की गई जो नॉमिनी हैं।
विज्ञापन


इसी सिलसिले में सचिन तेंदुलकर और रेखा से भी बात की गई। सचिन ने जीएसटी के सपोर्ट में ट्वीट भी किया। लेकिन सरकार रेखा तक पहुंच ही नहीं पाई।

जानकारी के मुताबिक, रेखा कहां है इसका पता भी नहीं लगाया जा सका। 
विज्ञापन

संसद से गैर हाजिर रहने का रिकॉर्ड

rekha - फोटो : getty images
गौरतलब है कि यूपीए सरकार ने सचिन के साथ 2012 में रेखा को राज्यसभा का मेंबर बनाया था। उसके बाद से रेखा बहुत कम मौकों पर संसद में देखी गईं हैं। वे अपने कम अटेंडेंस के लिए सुर्खियों में रही हैं।

इस साल पहली बार उन्होंने बजट सेशन में हाजिरी लगाई थी।

एनडीटीवी के मुताबिक, सरकार के कई वरिष्ठ मंत्रियों ने रेखा के बारे में पता भी लगाने की कोशिश की। इस दौरान 61 साल की रेखा के बारे में कुछ मंत्रियों ने कांग्रेसी नेताओं से एडवाइस भी लेने की कोशिश की। ताकि एक्ट्रेस से संपर्क साधा जा सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें