फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजभवन पहुंचीं आनंदीबेन, गवर्नर को दिया इस्तीफा

Wed, 03 Aug 2016 05:50 PM IST
Anandiben patel submited resignation to governor
विज्ञापन
आनंदीबेन पटेल
विज्ञापन
आनंदीबेन पटेल बुधवार की शाम पांच बजे राजभवन पहुंचीं और गवर्नर को उन्होंने इस्तीफा दिया। इससे पहले सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के घर पर हुई बीजेपी पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक में उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया था। बताते चलें कि सोमवार की देर रात उन्होंने सोशल साइट्स पर इस्तीफे की पेशकश की थी।
विज्ञापन


गुजरात का अगला सीएम कौन होगा इसपर वैंकेया नायडू ने कहा कि अमित शाह के सीएम बनने का सवाल ही नहीं है। पार्टी चाहती है कि वह राष्ट्रीय स्तर पर नेतृत्व करें।  नए सीएम का जल्द ही ऐलान किया जाएगा। इसके लिए विधायकों की एक बैठक के बाद ऐलान किया जाएगा। 

आनंदीबेन पटेल ने सोमवार को अपने फेसबुक पर लिखा, 'दो साल से पार्टी में ऐसी परंपरा है कि 75 से ऊपर के सदस्य बड़े पदों से खुद मुक्त हो रहे हैं। इसी परंपरा को मैं आगे बढ़ा रही हूं। मैं भी नवंबर में 75 साल की होने जा रही हूं। मैं हमेशा से ही बीजेपी की विचारधारा, सिद्धांत और अनुशासन से प्रेरित हूं और इसका आज तक पालन करती आई हूं। पिछले कुछ समय से पार्टी में 75 से ऊपर के उम्र के नेता और कार्यकर्ता स्वैच्छिक रूप से अपना पद छोड़ रहे हैं, जिससे युवाओं को मौका मिले। यह एक बहुत अच्छी परंपरा है। मेरे भी नवंबर महीने में 75 साल पूरे होने जा रहे हैं। 2017 के अंत में गुजरात में विधानसभा के चुनाव होने हैं। इन चुनाव में नवनियुक्त होने वाले मुख्यमंत्री को ज्यादा समय मिले, इसके लिए मैंने दो महीने पहले ही हाईकमान से इस जिम्मेदारी से मुक्त होने के लिए निवेदन किया है। मैं आज फिर से इस पत्र के द्वारा पार्टी के नेताओं से मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी से मुक्त करने की गुजारिश करती हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

आनंदीबेन पटेल गवर्नर के साथ।

आनंदीबेन पर पटेल आंदोलन सहित कई मामलों को सही तरीके से हैंडिल नहीं कर पाने का आरोप लगा है। ऐसे में उनके उत्‍तराधिकारी के सामने 2017 के विधानसभा चुनावों के पहले चीजों को प्राथमिकता के आधार पर ठीक करने की कठिन चुनौती होगी। स्‍थानीय बीजेपी नेताओं की शिकायत है कि पार्टी ने लगभग 25 वर्ष के शासनकाल में जो लोकप्रियता हासिल की थी उसे आनंदीबेन ने नुकसान पहुंचाया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें