ग्रुप कैप्टन अजय राठी, एयर कमोडोर सुब्रतो कुंडू और ग्रुप कैप्टन मनीष शर्मा को भारतीय वायु सेना के अलंकरण समारोह में पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। पिछले दो वर्षों से पूर्वी लद्दाख सेक्टर में चीन के साथ सैन्य गतिरोध के दौरान अपनी-अपनी भूमिकाओं के लिए इन तीनों अधिकारियों को भारतीय वायु सेना के अलंकरण समारोह में पुरस्कार दिया जाएगा।
दरअसल, वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने गुरुवार को कई वायु योद्धाओं को युद्ध सेवा मेडल और अन्य पुरस्कारों से सम्मानित किया। इसके अलावा उन्होंने देश और बल की अनुकरणीय सेवा के लिए छह यूनिटों को प्रशस्ति पत्र भी सौंपा। सुब्रतो पार्क स्थित वायुसेना सभागार में आयोजित अलंकरण समारोह में तीन वायु योद्धाओं को युद्ध सेवा मेडल, चार को वायु सेना मेडल (गैलेंट्री) जबकि 14 वायुसेना कर्मियों को वायु सेना मेडल से नवाजा गया।