फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुरः सड़क हादसे में दूल्हे की मौत, दुल्हन सहित चार घायल

Wed, 26 Jun 2019 02:31 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सड़क हादसा
विज्ञापन

जयपुर आयुक्तालय के चौमूं थाना क्षेत्र में एक हादसे ने नवविवाहिता की जिंदगी तबाह कर दी। कार सवार नवविवाहित अजमेर से शाहपुरा लौट रहे थे। तभी कार आगे चल रहे एक ट्रेलर से टकराकर पलट गई। दूल्हे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दुल्हन सहित चार लोग घायल हो गये।

विज्ञापन


थाना अधिकारी हेमराम सिंह ने बताया कि कार सवार नवविवाहित अजमेर से शाहपुरा लौट रहे थे। जैतपुरा गांव के पास उनकी कार ट्रेलर से टकराने के बाद पलट गई। कार में सवार दूल्हा अजय कुमार मीणा (28) की मौत हो गई जबकि दुल्हन सहित चार अन्य घायल हो गये। बताया कि पोस्टमार्टम कराने के शव मृतक के परिजनों को सौंप दिया गया है। अजय की शादी 22 जून को हुई थी। वह अजमेर में अपनी ससुराल से होकर वापस लौट रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें