फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: शादी समारोह में फूड पॉइजनिंग के कारण 80 लोगों की तबीयत बिगड़ी, रिसॉर्ट प्रबंधन के खिलाफ केस दर्ज

Thu, 14 Dec 2023 03:47 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

अधिकारी ने बताया कि परेशानी 10 दिसंबर की दोपहर से शुरू हुई, जब दुल्हा समेत अन्य मेहमानों ने खाना खाने के बाद पेट दर्द की शिकायत की। रिसेप्शन सेरेमनी के दौरान हालत और भी ज्यादा खराब हो गई थी।
विज्ञापन
Food Poisoning - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के नागपुर में फूड पॉइजनिंग के एक संदिग्ध मामले में 80 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार ये सभी व्यक्ति नागपुर सिटी के बाहरी क्षेत्र में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। 
विज्ञापन


यह घटना 10 दिसंबर की है। दुल्हे के पिता ने रिसॉर्ट प्रबंधन के खिलाफ समारोह के दौरान बासी खाना पड़ोसने का आरोप लगाया। शिकायतकर्ता कैलाश बत्रा ने नागपुर के अमरावती रोड के पास राजस्थानी थीम पर बने रिसॉर्ट के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। दुल्हे के पिता ने बताया कि उन्होंने नौ और दस दिसंबर के लिए रिसॉर्ट बुक किया था।  

दुल्हा समेत अन्य मेहमानों की तबीयत बिगड़ी
अधिकारी ने बताया कि परेशानी 10 दिसंबर की दोपहर से शुरू हुई, जब दुल्हा समेत अन्य मेहमानों ने खाना खाने के बाद पेट दर्द की शिकायत की। रिसेप्शन सेरेमनी के दौरान हालत और भी ज्यादा खराब हो गई थी। दरअसल, रात में परोसे गए खाने से दुर्गंध आने के बाद शिकायतकर्ता ने रिसॉर्ट के मैनेजर से इसकी शिकायत की, लेकिन इसके बावजूद कोई कदम नहीं उठाया गया। 
विज्ञापन


आधी रात में 80 लोगों को उल्टी शुरू हो गई। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस अधीक्षक हर्ष पोद्दार ने कहा कि कमलेश्वर पुलिस स्टेशन के अधिकारियों को अस्पताल में भर्ती मरीजों का बयान दर्ज करने के लिए कहा गया है, जिसके आधार पर रिसॉर्ट प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार कुछ मरीजों का अभी भी प्राइवेट अस्पतालों में इलाज जारी है।
विज्ञापन











 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें